फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू अलर्ट : अब नए सिरे से लिया जाएगा मुर्गों का सैंपल

Sun, 01 Jun 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मंडी में रखे मुर्गे।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर में बर्ड फ्लू मिलने पर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने रविवार को आनन फानन में जूम मीटिंग कर मुर्गा और मुर्गियों में नए सिरे से सैंपल लेने को लेकर रणनीति तैयार की गई है। हालांकि 20 दिन पहले मुर्गे के लिए गए सैंपल निगेटिव मिला है। जिससे विभाग को राहत मिली है, जिले में किसी भी मुर्गे में बर्ड फ्लू नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में चार दुकानों पर मुर्गे में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला है। जिसको देखते हुए पशुपालन विभाग बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट हो गया है। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए आगामी सप्ताह में नए सिरे से मुर्ग व मुर्गियों का नए सिरे से सैंपल लिया जाएगा। अभी 20 दिन पहले विभाग ने मुर्गे का सैंपल लेकर बरेली जांच के लिए भेजा था। वहां से रिपोर्ट आई जिसमे किसी भी मुर्गे में बर्ड फ्लू का लक्षण नहीं मिला है।
शहर में दुकानों पर बिक रहे मुर्गे और पोल्ट्री फर्म के 10 अलग-अलग पक्षियों में से ब्लड निकाल कर भेजा जाएगा। इसे सिरम कहते हैं, इसी तरह 10 ट्रेकियल का सैंपल कलेक्ट किया जाएगा। जिसमें पक्षी और मुर्गे के मुंह के अंदर से श्वैस करके सैंपल निकाल जाएगा। बीट के रास्ते श्वैस करके 10 क्लोकेल का सैंपल निकाला जाएगा। 15 दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

राहत की खबर है कि जिले में अभी तक एक भी पक्षी व मुर्गे में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। बर्ड फ्लू को लेकर शासन से हाई अलर्ट से जारी हो चुका है। पशु विभाग चार रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) गठित कर पोल्ट्री फर्म का निरीक्षण कर रही है। मुर्गी फर्म संचालकों को सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें