फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 26 May 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रामसिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के डुहिया स्थित ढाबे के निकट राम जानकी मार्ग पर सोमवार की सुबह लगभग दस बजे तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति सड़क से दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल सीएचसी हैंसर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान संठी चौराहा निवासी राम सिंह 54 वर्ष पुत्र बलभद्र के रूप में हुई। वह घर से सब्जी की खरीददारी करने धनघटा आ रहे थे। जानकारी के अनुसार ग्राम जिगिना गांव के मूलनिवासी राम सिंह पिछले कई वर्षों से संठी चौराहे पर मकान बना कर रहते थे। वह अपने मकान में कपड़े की सिलाई व सब्जी बेचने का कार्य करते थे।
सोमवार की सुबह वह सब्जी की खरीददारी करने धनघटा स्थित बकौली कला मंडी गए हुए थे। वह सब्जी लेकर धनघटा से घर की तरफ जा रहे थे। अभी वह डुहिया स्थित ढाबे के निकट पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगो की सूचना पर घायल राम सिंह को सीएचसी हैंसर लाया गया। जहां जांच के बाद डक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल पहुंची पत्नी मैना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता के शव को देख 16 वर्षीय बेटी लक्ष्मी बेहोश हो गई। बड़ा बेटा रतनदीप पुलिस में है। जबकि 13 वर्षीय बेटा विशाल 10 वीं का छात्र है। 22 वर्षीय पुत्री सरस्वती स्नातक की छात्रा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें