पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के जशोवर गांव के मोड़ के निकट मंगलवार को अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुली क्षेत्र के मथुरापुर निवासी धर्मेंद्र (30) मंगलवार को नाथनगर की तरफ से बाइक से घर लौट रहे थे। धर्मेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर जशोवर गांव के मोड़ के पश्चिम दिशा में स्थित सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर से धर्मेंद्र थोड़ी दूर जाकर गिर गए। मौके पर ही धर्मेंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर महुली थाने के एसएसआई प्रमोद यादव, एसआई मनोज पटेल, लाल बिहारी निषाद पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाने लेकर गई। धर्मेंद्र के दो बेटे, जिसमें तीन साल का धीरज और छह माह का नीरज है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।