धनघटा। महुली थानाक्षेत्र के मुकुंदपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक और साइकिल में आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
महुली थानाक्षेत्र के मुकुंदपुर पेट्रोल पंप के पास शाम सात बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार खुर्शीद पुत्र शब्बीर उम्र 28 निवासी छितही थाना महुली व साइकिल सवार शुभम कुमार पुत्र सुनील कुमार उम्र 16 वर्ष निवासी डडवा थाना आपस में टकरा गए। जिससे खुर्शीद पुत्र शब्बीर को जो मोटरसाइकिल से सवार था उसके सिर पर गंभीर चोटे आई हैं। आसपास के लोगों द्वारा एंबुलेंस से दवा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया कर दिया गया है। वही साइकिल सवार को हल्की चोटें आई हैं।