फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के कार्यक्रम से लौट रहे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के कार्यक्रम से लौट रहे युवक को पीटा
विज्ञापन

बखिरा। मेंहदावल विधायक के आवास मेड़रापार पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होकर घर लौटते समय रास्ते में रोक कर कुछ मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई कर दी। शोर माने पर आसपास के लोग जुट गए, लेकिन तब तक आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुधारा क्षेत्र के डुमरियां गांव निवासी श्रीकांत पांडेय का आरोप है कि 31 अक्तूबर की शाम को साढ़े चार बजे विधायक के मेडरापार स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अपने पिता के साथ घर लौट रहे थे। विधायक आवास से महज कुछ ही दूरी पर स्थित बरईपार-बेलहसा मार्ग पर एक युवक अपने साथी के साथ सड़क के बीच में वाहन को रोककर उन्हें अनायास ही अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उसके बाद आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ विजयनारायन प्रसाद ने बताया कि बरईपार निवासी रंजन सिंह व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें