फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सावधान...तीन दिन और बेहाल करेगा हीट वेव

Sat, 27 Apr 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया, गमछा बांधकर घर से बाहर निकल रहे लोग
विज्ञापन

- अस्पतालों में बढ़ गए हैं डायरिया, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। हीट वेव को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी हुआ है। जिसको लेकर सतर्कता बरतते हुए अस्पतालों में व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल सहित सीएचसी पर कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। गर्मी और लू से बचने के लिए लोग शीतल पेयजल का सहारा ले रहे हैं। मौसम विज्ञानी के मुताबिक अभी तीन दिन तक मौसम इसी तरह बने रहने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे गर्मी काफी बढ़ गई है। लोग चिलचिलाती धूप में बेहाल नजर आ रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा है। जो लोग बाहर निकल रहे हैं वह भी छांव की तलाश में भटकते नजर आए। शुक्रवार को भी स्कूलों में दोपहर में छुट्टी हुई तो बच्चे धूप के चलते परेशान दिखे। बच्चों को लेने आए अभिभावक भी गर्मी के कारण बेहाल नजर आए।
विज्ञापन


जिला अस्पतालों में दिखी मरीजों की भीड़
गर्मी के कारण जिला अस्पताल सहित सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों की भीड़ बढ़ गई। इसमें डायरिया, उल्टी-दस्ती, बुखार और सिरदर्द के मरीज शामिल हैं। चिकित्सक इलाज के साथ ही मरीजों को बचने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक हीट वेव से बचने के लिए धूप में बाहर न निकले। यदि जरूरी है तो गगछा बांधकर निकले और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. एपी मिश्र ने बताया कि इस समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। यदि बीमार हो जाएं तो चिकित्सक से सलाह जरूर लेें।

शहर में छांव व पानी का इंतजाम नहीं


शहर में आने वाले लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। कारण यह है कि शहर में कहीं पर छांव की व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही प्रमुख चौराहों पर पीने का पानी का भी इंतजाम नहीं है। जिससे लोग भटकने को मजबूर हैं। बैंक चौराहा पर मिले संजय कुमार, सुजीत कुमार ने कहा कि कहीं पर भी पालिका प्रशासन ने छाजन की व्यवस्था नहीं की है। पानी का भी इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस समय हीट वेव का असर है। तीन दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को हीट वेव से बचने के लिए उपाय करने की जरूरत है।
- डॉ. अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें