फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीडीसी सदस्यों ने पहले किया हंगामा, फिर लगाई 10 करोड़ 72 लाख के प्रस्ताव पर मुहर

Thu, 07 Mar 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार के सदस्यों पहले बैठक में नहीं हुए शामिल
विज्ञापन

- विधायक के कहने पर बैठक में लिया हिस्सा, प्रस्ताव पर लगाई मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक के पहले बीडीसी सदस्य भाग लेने से इन्कार करते हुए हंगामा करने लगे। उसके बाद विधायक गणेश चंद चौहान के कहने पर बैठक में प्रतिभाग करके 10 करोड़ 72 लाख की परियोजनाओं के प्रस्ताव पर आपसी सहमति से मुहर भी लगा दिए।

बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक सुबह 10 बजे से निर्धारित थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक सभागार में न जाकर परिसर में स्थित शिव मंदिर में एकत्रित हो गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवकुमार सिंह, राजन यादव आदि लोगों का कहना था कि उनकी समस्या के समाधान और सम्मान की तरफ ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं देते हैं। दोपहर करीब 12 बजे विधायक गणेश चंद चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं के समाधान करने का भरोसा दिए। उसके बाद समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान ब्लॉक सभागार में पहुंचकर सदन की कार्रवाई में भाग लिए। लेकिन शिवकुमार सिंह और राजन यादव ने बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी राम प्रताप पांडेय ने बताया कि 197 प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवार के लोगों को लाभान्वित किया गया। एनआरएलएम योजना के तहत 1104 लोगों का बैंक में खाता खुलवाया गया। 72 ग्राम पंचायत में से 66 ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया। वहीं विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है। ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान ने कहा कि जो भी समस्या हो क्षेत्र पंचायत सदस्य उनको अवगत कराए। सभी की समस्याओं का निदान कराना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि संदीप यदुवंश, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, राम ललित यादव, संतोष दुबे, महेंद्र चौहान, ब्लॉक कर्मी हीरालाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें