फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर के प्रमुख चौराहों की बदलेगी तस्वीर, होगा चौड़ीकरण

Thu, 07 Mar 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

- चौराहों पर लगेगी ट्रैफिक लाइटें, सुंदरीकरण के कार्य भी होंगे
- जाम की समस्या से मिलेगी निजात, जल्द शुरू होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेफ सिटी के तहत शहर को व्यवस्थित किया जा रहा है। इसके तहत अब प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण की कार्ययोजना प्रशासन ने तैयार की है। पीडब्लूडी को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। ताकि जल्द से जल्द काम शुरू कराया जा सके। इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल भी लगाया जाना है। जिससे शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
शहर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहर के मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच, फव्वारा, आकर्षक लाइटें लगाने की योजना है। जाम की समस्या न हो इसके लिए मेंहदावल बाईपास से लेकर कलक्ट्रेट मार्ग पर दोनों तरफ दीवार खड़ी की जा रही है। साथ ही अब शहर के अन्य प्रमुख चौराहों की तस्वीर बदलने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में प्रमुख चौराहे सिकुड़े हुए हैं। योजना के तहत अब चौराहों के चौड़ीकरण कराए जाने और सुंदरीकरण की तैयारी चल रही है। डीएम ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
शहर के आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, शुगर मिल चौराहा आदि की तस्वीर बदलने की तैयारी चल रही है। ताकि जाम की समस्या न हो। इसके लिए सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं। महानगरों की तरह ट्रैफिक सिग्नल लगने से यातायात व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। साथ ही सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चौराहों पर पार्क के रूप में विकसित करने की भी तैयारी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्य होने से ट्रैफिक पुलिस को भी राहत मिलने की संभावना है और शहर को जाम से निजात मिलेगी।

महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई होगी
शहर के प्रमुख चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं उपेक्षित हैं। सेफ सिटी के तहत चौराहों की तस्वीर बदलने से महापुरुषों की प्रतिमा से अतिक्रमण भी हटेगा। साथ ही साफ-सफाई भी होगी। यहां पर लाइटिंग भी कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन


सेफ सिटी के तहत शहर को व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। मेंहदावल बाईपास के साथ ही प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की योजना है। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें