फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बैंक आवेदित ऋण पत्रावलियों का समय से निस्तारण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सीडीओ ने निर्देश दिए कि बैंक अधिकारी सरकारी योजनाओं के सापेक्ष आवेदिन ऋण पत्रावलियों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद के सभी बैंकों के सीडी-रेशियो की समीक्षा के दौरान स्टेट सीडी रेशियो के सापेक्ष जनपद के बैंकों के सीडी रेशियो में प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सीडी रेशियों को 60 प्रतिशत से ऊपर रखें। यदि पत्रावली अथवा आवेदन की प्रक्रिया अथवा आवेदक की पात्रता में कोई कमी है तो निर्धारित समय सीमा के अंदर स्पष्ट रूप से कारण का उल्लेख करते हुए ही पत्रावली को अस्वीकृत किया जाए। अनावश्यक रूप से सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में बैंकों की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बैंक अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभी सरकारी योजनाएं जिसमें सीएम युवा, पीएम स्वनिधि, पीएमएफएमई, पीएम सूर्य घर, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि में जनपद के बैंकों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंक के प्रतिनिधि से प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि ऋण पत्रावलियों को बैंकों में लंबित न किया जाए।
विज्ञापन

अपूर्ण पत्रावली को संबंधित विभाग बैंक एवं आवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराते हुए नियमानुसार ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत कर दिया जाए। बैठक में लीड बैंक अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें