फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंजरिया-नेदुला मार्ग बनकर तैयार, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

Mon, 22 Sep 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बंजरिया से नेदुला मार्ग बनकर तैयार, आवामन शुरू- संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवरात्र का पर्व शुरू हो गया है। ऐसे में शहर में भीड़ बढ़ने की संभावना है। राहत की बात यह है कि बंजरिया से नेदुला बाईपास तक सीसी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही इस मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार भारती ने बताया कि नवरात्र व दशहरा में शहर में भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बंजरिया-नेदुला मार्ग काफी राहत देगा। भीड़ बढ़ने पर इस मार्ग से होकर लोग आएंगे और जाएंगे। इससे शहर में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस क्षेत्र के निवासी मो.इस्माइल, संजय यादव आदि ने बताया कि सड़क सीसी रोड बन गए हैं। इससे काफी राहत मिली है। जो लोग कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला न्यायालय, बीएसए कार्यालय आते-जाते हैं, उन्हें वैकल्पिक मार्ग मिल गया है। इससे शहर में जाम की समस्या भी दूर हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें