फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवरात्र के पहले दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Mon, 22 Sep 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवरात्र के प्रथम दिन पर कैथवलिया घुसुकपुरवा में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र के कैथवलिया के टोला घुसुकपुरवा शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस के अवसर पर भव्य कलश यात्रा व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कथवलिया के घुसुकपुरवा से निकाली गई। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए सिर पर कलश लेकर राजघाट बाबा मोहनदास स्थान स्थित बुद्धा नदी तट पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरकर प्राचीन मंदिर की ओर प्रस्थान किया। कार्यक्रम के संयोजक अरविंद कुमार लोधी, राम शब्द लोधी और घनश्याम लोधी ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाली गई है। नौ दिनों तक मां की पूजा-अर्चना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें