संतकबीर बालश्रम में निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी और एडीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
बाल आश्रम में अनुपस्थित मिले अधीक्षक
न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संतकबीर बाल आश्रम का बृहस्पतिवार को न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम के अधीक्षक के लगातार अनुपस्थित रहने को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
विशेष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी दिनेश प्रताप सिंह, एडीएम मनोज कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार ने कबीर बाल आश्रम का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय आश्रम में शिक्षक रामबदन एवं रसोइया काजल उपस्थित मिलीं। अधीक्षक पारसनाथ कई महीनों से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके संबंध में समिति के जरिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वर्तमान में आश्रम में मात्र चार बालक, शिव शंकर, चंदन, श्रवण उर्फ शाहरुख और सचिन आवासित हैं। शिवशंकर एवं चंदन स्कूल जाते हैं। श्रवण कुमार उर्फ शाहरुख मंदबुद्धि हैं तथा सचिन दिव्यांग मूक बधिर हैं। वर्तमान में बालक श्रवण का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसके उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सचिव हरिकेश कुमार ने बताया कि आश्रम में बालक बाल कल्याण समिति की संस्तुति पर रखे जाते हैं तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रोबेशन अधिकारी के जरिए नियमित निरीक्षण किया जाता है। आश्रम में बालकों के रहने के लिए चार बड़े कमरे एवं हॉल है तथा रसोई अलग से है। बच्चों के स्कूल जाने के लिए साइकिल है। शिक्षक रामबदन द्वारा बताया गया कि आश्रम को कोई सरकारी वित्तीय सहायता नहीं प्राप्त होती है। सारी व्यवस्था कबीर मठ मगहर के जरिए की जाती है। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी मौजूद रहीं।