फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बघुआ-नंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए अनशन पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल बघुआ-नंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए अनशन पर बैठे
विज्ञापन

-जिलाधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन मिलने पर खत्म होगा अनशन : विजय प्रताप सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा (संतकबीरनगर)। खलीलाबाद-बांसी राष्ट्रीय राजमार्ग के बघुआ-नंदौर मार्ग के निर्माण के लिए समाजसेवी विजय प्रताप सिंह रविवार से कोपिया स्थित शिवमंदिर परिसर के पास अनशन पर बैठे हैं। उनको सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। जिलाधिकारी द्वारा सड़क निर्माण शुरू करने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही उनकी हड़ताल खत्म होगी।
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में समाजसेवी विजय प्रताप सिंह समेत अन्य ने कहा है कि एनएच 328 ए बघुआ से नंदौर तक करीब आठ किमी मार्ग सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस बदहाल सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि निर्माण विभाग तीन महीने के अंदर खराब सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराएं। इस दौरान प्रमुख रूप से मो. इसहाक अंसारी, राहुल यादव, मोअकरम सिद्दीकी, तौहीद अंसारी, जेपी यादव, राम प्रसाद चौबे, धर्मवीर यादव, सर्वेश कुमार चौबे, जनार्दन यादव, राम सिंह यादव, बलिंदर यादव, अजय पाठक, प्रिया पाठक, भालचंद यादव, जुबेर अहमद, अब्दुल हफीज अंसारी, आदर्श यादव, चंद्रभान निषाद, गोविंद मौर्य, अमरेंद्र कुमार यादव, चंद्रशेखर सिंह पूर्व प्रमुख, ओमकार यादव, गंगासागर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें