मतदान के लिए लोगों को जागरूक करते एचआर इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड़।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
स्काउट गाइड ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाया
- खलीलाबाद शहर से सटे गांवों में लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों ने शहर क्षेत्र और ग्रामीण अंचलों में लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। इस दौरान लोगों से तीन मार्च को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
स्काउट गाइड के जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्काउट गाइड ने ठाना है सभी नागरिकों को मतदान के लिए जगाना है। खलीलाबाद शहर एवं आसपास के गांव में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरदहिया बाजार के विभिन्न ग्राहकों एवं दुकानदारों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही साथ रौरापार, घटरम्हा, बड़गो, पटखौली समेत अन्य गांव में जाकर मजदूरों, किसानों को मतदान के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बताया कि स्काउट गाइड ने लोगों से तीन मार्च को मतदान करने की अपील की। इस दौरान दल नायक सूरज यादव, आर्यन राय, अमित राय, अभिषेक यादव, विजय कुमार, अभिषेक यादव, इंदल प्रजापति, बृजेश कुमार, सत्यम शर्मा, नितेश मौर्य, आलोक मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।