फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: योजनाओं से गोरक्ष-काशी-अवध को साधने की कोशिश

विज्ञापन
योजना के लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
अनिल कुमार यादव
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद के कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यों और योजनाओं से गोरक्ष, काशी और अवध तीनों क्षेत्रों को साधने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज का जिक्र विशेष रूप से किया। कहा कि कुशीनगर समेत चंदौली, रायबरेली, अमेठी और अयोध्या में मेडिकल कॉलेज खुले गए हैं।
सरकार वन डिस्टि्रक-वन मेडिकल कॉलेज की ओर बढ़ रही है। प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं और माफियाओं से भी मुक्ति मिली है। सीएम ने सपा व कांग्रेसियों से पूछा कि आपने अपने शासनकाल में क्या किया था। गरीब का बच्चा बीमारी से मरता था तो आप मौन रहते थे। पहले गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज था, आज एम्स भी बन गया।
विज्ञापन

कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, गोंडा, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, जौनपुर, मीरजापुर, चंदौली, सोनभद्र आदि जनपदों में मेडिकल कॉलेज हो गया है।
जब नीयत साफ होती है तो नीति बन जाती है और निर्माण भी हो जाता है। जब बच्चों को मंच मिला तो बच्चे यहीं पढ़ और कार्य कर रहे हैं। गोरखपुर के गीडा में 50 हजार से अधिक नौजवानों को यहां नौकरी व रोजगार मिला है। स्किल डेवपलेमेंट के सेंटर बन रहे हैं।
सीएम ने राहुल गांधी व अखिलेश यादव को आंकड़े भी गिनाए। कहा कि यह लोग पता नहीं पढ़े-लिखे भी हैं या नहीं। इनकी बातें हास्यास्पद लगती हैं। कहा कि 2014 के पहले देश में 16 आईआईटी थी, इसके बाद 23 हुईं (44 प्रतिशत की वृद्धि), आईआईएम 13 से बढ़कर 22 हुए (69 फीसदी की बढ़ोतरी), 2014 के पहले प्रधानमंत्री कौशल विकास की व्यवस्था अस्तित्व में ही नहीं थी।
आज देश भर में 600 केंद्र संचालित हैं। 2014 से पहले 7 एम्स थे, अब बढ़कर 23 हो गए। मेडिकल कॉलेज 431 से बढ़कर 818 (93 फीसदी की वृद्धि), एमबीबीएस की सीट 51,348 थी, अब 1,28,926 है (151 प्रतिशत की वृद्धि)।
मेडिकल कॉलेज की पीजी सीटें 2014 से पहले 31,185 थीं, अब 85,822 यानी इसमें 175 फीसदी की वृद्धि हुई है। पहले स्टार्टअप 500 से कम थे, अब 2.23 लाख से अधिक हैं। देश में स्टार्टअप का नया इको सिस्टम तैयार हुआ है। यूनिकॉर्न इनमें पहले चार थे, आज इनकी संख्या 125 हुई है।
सीएम ने कहा कि अखिलेश व राहुल गांधी केवल राजनीति कर रहे हैं। इनके दलों ने मेडिकल कॉलेज बनाने में रुचि ही नहीं ली तो बच्चा प्रवेश कहां ले पाता। इनके समय में नौकरियों में डकैती पड़ती थी, लेकिन अब युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ तो संपत्ति जब्त करने के साथ ही आजीवन कारावास की सजा दिलाएंगे। यहां भी जीरो टॉलरेंस की नीति दिखेगी। मुख्यमंत्री ने सावन की शिवरात्रि की बधाई दी
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को सावन की शिवरात्रि की बधाई दी, कहा कि प्रदेश के सभी शिवालयों में भारी भीड़ है। संतकबीरनगर में तामेश्वरनाथ धाम, मेरठ में बाबा औघड़नाथ, गाजियाबाद में दुधेश्वर महादेव मंदिर, बागपत में पुरा महादेव, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम, मार्कंडेय महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालु देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने मगहर में संतकबीर एकेडमी का निर्माण, सुंदरीकरण किया है। संतकबीर से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर शोध बढ़ाए गए। बदलता हुआ संतकबीरनगर बदलते हुए उत्तर प्रदेश की कहानी कह रहा है। विकास के कार्यों से आमजन के जीवन में परिवर्तन लाना और क्षेत्र, विकास खंड, विधानसभा क्षेत्र और जनपद का विकास कराना हमारे जनप्रतिनिधियों का भाव है। सीएम ने कहा कि हम आमजन के जीवन में प्रगति लाते हुए समृद्धि के नए सोपान को छूते हुए आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश के सारथी बनेंगे, जिससे 2047 के पहले देश विकसित व आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार कर सके।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कांग्रेस व सपा के भ्रष्ट आचरण के कारण कताई मिल बंद हो चुकी थी लेकिन अब उसे प्रारंभ करने के लिए कार्ययोजना प्रारंभ हो रही है। यह सीजन गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा के बच्चों के लिए भय और दहशत का कारण बनता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें