फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से बिहार की चीनी मिल के सहायक गन्ना अधिकारी घायल

Thu, 04 Jun 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के हावपुर भडारी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक बिहार में एक चीनी मिल में सहायक गन्ना अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
आरोप है कि हादसे के बाद घायल के गले की सोने की चेन और हाथ की अंगूठी गायब होने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र स्थित बड़ुआ गांव निवासी आदित्य पांडेय ने बखिरा थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र रामायन पांडेय बिहार के गोपालगंज जिले के सिधवलिया स्थित एक चीनी मिल में सहायक गन्ना अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

30 मई की रात वह बाइक से घर लौट रहा था। तहरीर के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे के बीच हावपुर भडारी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामायन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें