संतकबीरनगर। कहीं शादी तो कहीं स्कूलों में एडमिशन, ऐसे में सभी को रुपये की जरूरत है। लेकिन शहर में कुछ एटीएम बंद तो कुछ पर लंबी कतारें लगी रह रही हैं। ऐसे में एटीएम भी ड्राई हो चुके है और धन नहीं बस पर्ची उगल रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए रकम न मिलने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को अमर उजाला ने कुछ एटीएम की पड़ताल की। इस दौरान कई एटीएम के शटर बंद मिले, जहां एटीएम खुले मिले वहां उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली।