फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन पर कब्जे और निर्माण के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एग्रो कॉलोनी के पास जमीन पर कब्जे और निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में उसके हाथ में फ्रैक्चर होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बस्ती जिले में रह रहे खलीलाबाद के माली टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ सुभाषचंद्र जायसवाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि खलीलाबाद में उनकी जमीन है। जमीन के एक हिस्से को लेकर उपजिलाधिकारी खलीलाबाद के न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
धर्मेंद्र के अनुसार, 20 जून को उन्होंने जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। उसी दिन दोपहर करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच वह अपनी जमीन देखने पहुंचे। वहां ओमकारनाथ चौरसिया, अनूप चौहान और दो अज्ञात लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

आरोप है कि धर्मेंद्र को देखते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर महताब अहमद समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। मारपीट में धर्मेंद्र के हाथ में चोट आई। पीड़ित के मुताबिक, उसने 22 जून को जिला अस्पताल बस्ती में उपचार कराया। वहां एक्स-रे में हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। धर्मेंद्र का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की बल्कि उसके खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें