फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में उसे संयुक्त जिला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से मेमो भेजकर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से पुलिस को मिले मेमो के अनुसार, 12 सितंबर को दोपहर करीब 1:40 बजे औरंगाबाद निवासी नितिन चंद्रा (17) पुत्र चंद्रभान को परिजन मृत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उनके साथ आए ऋषिकेश कुमार ने अस्पताल कर्मियों को बताया कि नितिन ने फंदा लगा लिया था।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए उपनिरीक्षक शम्भूराम को भेजा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजन से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें