फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिट चल रहीं तीन बसें सीज, 39 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना परमिट चल रहीं तीन बसें सीज, 39 वाहनों का चालान
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एआरटीओ व प्रभारी यातायात की संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच की। बिना परमिट चल रहीं तीन बसों को सीज किया गया, जबकि 39 वाहनों के कागजात सही नहीं मिलने पर उनका चालान किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार यादव के पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा यातायात जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एआरटीओ अंजनेय सिंह व प्रभारी यातायात बृजेश यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से खलीलाबाद, मगहर सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिना परमिट के चल रहीं तीन बसों को सीज किया गया तथा 39 वाहनों के कागजात सही नही पाने जाने पर वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ व प्रभारी यातायात एनएचएआई के सहयोग से जनपद के ब्लैक स्पॉट स्थल टेमा रहमत पर सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए जेब्रा क्रॉसिंग बनवाया गया। प्रभारी यातायात की ओर से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने के लिए नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अल्प वयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें