फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11,288 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
11,288 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 143 स्थानों पर बुधवार को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया। टीकाकरण के लिए कुल लक्ष्य 21,100 रखा गया था। उसके सापेक्ष 11,288 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बुुुधवार की सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 143 स्थानों पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1500 रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके सापेक्ष 1580 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 680, नाथनगर में 1900 के सापेक्ष 1310, सांथा में 2500 के सापेक्ष 682 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 2030, मेंहदावल में 2500 के सापेक्ष 1300, हैंसर बाजार में 2500 के सापेक्ष 2030, बेलहर में 2500 के सापेक्ष 770, बघौली में 2500 के सापेक्ष 530, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 200 के सापेक्ष 100 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 276 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें