फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पशु सेवा केंद्र लोहरौली ठकुराई बदहाल

Sat, 07 Jun 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पशु सेवा केन्द्र लोहरौली ठकुराई का हाल 
विज्ञापन
लोहरौली। बीएमसीटी मार्ग स्थित लोहरौली ठकुराई का पशु सेवा केंद्र पांच साल से विभागीय उदासीनता का दंश झेल रहा है। यहां पांच वर्षों से यहां कोई पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती नहीं है। जिससे पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोहरौली ठकुराई पशु सेवा केंद्र पर बढ़या बाबा, सरौवां, खम्हरिया, लोहरौली, डिगेश्वर नाथ, घरथौली, लौकी लाला, भरवलिया, छपिया, अहिरौली, पिपरा हंकार, मेलान खुर्द, सिसवा दाखिली, पकरी आराजी बाबू, खटियावां, सुम्हां, धवरिया, परासी, रसूलपुर, बरडाड़, बूढ़ी बेलहर, मठियापार आदि गांव के पशुपालक अपने पशुओं के बीमारी का इलाज कराने के लिए आते थे।
आलम यह है कि यहां पर पिछले पांच सालों से किसी भी पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई। देखरेख के अभाव में परिसर में झाड़झंखार उग गए है। पशुपालक बढया बाबा निवासी गया प्रसाद, ठाकुर प्रसाद, संतराम, गंगाराम, सोमई, बहरैची, नाथे, चन्दर आदि ने कहाकि लोहरौली ठकुराई पशु सेवा केंद्र पर कर्मचारी रहते थे पशुओं का समुचित इलाज हो जाता था। पशुपालकों ने यहां पर कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है। सीवीओ डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें