फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक झोपड़ी पर पलटा, दबने से महिला की मौत

Sun, 24 Aug 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबी हुई झोपड़ी को देखते हुए लोग 
विज्ञापन
बखिरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर हरदी गांव में रविवार भोर में करीब चार बजे गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक झोपड़ी पर पलट गया। इस हादसे में झोपड़ी में साे रही सबरीन (24) पत्नी मो. अशरफ की मौके पर मौत हो गई। अशरफ रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहता है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया तब आवागमन शुरू हुआ। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। हरदी गांव में सड़क किनारे अशरफ ने झोपड़ी डाली हुई थी। इसमें उसकी पत्नी सबरीन अकेले रहती थी। दोनाें की तीन साल पहले शादी हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं था। अशरफ मुंबई में काम करता है। रविवार भोर में खलीलाबाद से बखिरा की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रक के चालक को झपकी जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और किनारे झोपड़ी पर पलट गया। हादसे में झोपड़ी में सो रही सबरीन की दबने से मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया ट्रक पलटने से हुई जोर की आवाज सुनकर वह लोग घरों से भागकर घटनास्थल पर आ गए। सामने का दृश्य देख गुस्साई भीड़ ने ट्रक का आगे का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ अधिक होने से मुख्य मार्ग पर आवागमन भी बाधित हो गया था। मामले की जानकारी होने के बाद एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह बखिरा चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें