फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समूह की महिलाओं के बनाए तिरंगे की लगाई गई प्रदर्शनी

Tue, 12 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतिम दिवस मंगलवार को विकास भवन के डीपीआरसी हाॅल में तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने तीसरे चरण में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही एक जनपद एक उत्पाद से संबंधित स्टॉल सहित अन्य विभागों ने प्रदर्शनी लगाई, जिसका जिला पंचायत अध्यक्ष व सीडीओ व उपायुक्त मनरेगा ने अवलोकन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की गई। कंपोजिट स्कूल बकहां के बच्चों ने शिक्षिका गीतांजलि के नेतृत्व में मां भारती स्तुति की आकर्षक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भैंसमथान के बच्चों ने प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल के नेतृत्व में योगा तिरंगा की भव्य प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक दल के कलाकार महेश मौर्य एंड पार्टी ने देशभक्ति लोकगीतों के माध्यम से लोगों में देश-प्रेम की भावना का उत्साह वर्धन किया।
उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तीसरे चरण में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक कार्यालयों, घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हर घर तिरंगा का यह अभियान पूरे देश में दो अगस्त से 15 अगस्त की अवधि में तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, डीपीआरओ मनोज कुमार, जिला समन्वयक पंचायती राज प्रदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें