फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पानी की टंकी पर सो रहे युवक को पुलिस ने उतारा

Tue, 12 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली में पानी की टंकी से युवक को नीचे उतार कर लाने के बाद पूछताछत करती पुलिस
विज्ञापन
धनघटा। महुली कस्बा के उत्तर चौराहे निकट हरिहरपुर मार्ग पर स्थित पानी की टंकी और सीढ़ी पर मंगलवार को सो रहे दो युवकों को पुलिस ने नीचे उतारा। बताया जा रहा की एक युवक ने नशा किया था। वह कभी मऊ जिले के अहिरौली गांव तो कभी अन्य किसी गांव का रहने वाला बता रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार दिन में करीब दस बजे खेत में काम कर रही महिलाओं ने महुली कस्बा के पानी टंकी पर एक युवक को सोता देखा। दूर से केवल हाथ का पंजा और पैर दिख रहा था। तस्दीक के लिए कुछ लोग सड़क किनारे एक घर के छत से देखा तो एक युवक सोता दिखा। कड़ी धूप होने से कयास लगाया कि शायद कुछ देर बाद वह नीचे आ जाएगा। जब वह शाम चार बजे तक नहीं उतरा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। करीब साढ़े चार बजे स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिसकर्मी टंकी पर चढ़कर नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। अथक प्रयास के बाद उसे नीचे उतरा गया। नशेड़ी युवक ने पुलिस को अपना नाम राम पाल पुत्र सत्यनारायण साहनी निवासी अहिरौली जिला मऊ बताया वहीं कुछ देर बाद अपना दूसरा नाम व पता बताने लगा। इसी तरह एक अन्य युवक अमरजीत भी उसी टंकी की सीढ़ी पर सोता मिला है। लेकिन नशेड़ी युवक का साथी होने की बात से इनकार कर रहा था। पुलिस दोनों को साथ लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें