फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

कांटे(संतकबीरनगर)। दुधारा क्षेत्र के रजापुर सरैया में अराजकतत्वों ने डॉ. भीम ाव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में रोष है। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने बताया की मूर्ति तीन दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन सूचना देर से हुई। मौके पर भीम आर्मी भारत एकता के ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक उपाध्यक्ष समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना के कुछ देर बाद दुधारा थाने की पुलिस और 112 नंबर की टीम पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया मूर्ति करीब चार बार क्षतिग्रस्त की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस बार अराजक तत्वों ने ईंट से प्रहार कर प्रतिमा में अंगुली को क्षतिग्रस्त किया, जिसे दुधारा पुलिस ने मरम्मत करा दिया है। इस दौरान अमरनाथ, राजकुमार भारती, संजय कुमार, सुनील, रमेश कुमार भारती, रमेश चंद्र, राहुल कुमार, शशि प्रकाश गौतम, रामजीत निषाद, चंद्र प्रकाश गौतम, मंगल सिंह राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें