फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मदरसे में नियुक्ति के नाम पर धनउगाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। मदरसा रिजविया अहले सुन्नत कड़जी रुस्तमपुर शनिचरा बाजार में नियुक्ति के नाम पर धन उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को इस मामले में अवगत कराया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य फैज मोहम्मद का कहना है कि शासन द्वारा अनुदानित मदरसों में नियुक्ति पर वर्तमान में रोक लगाई गई है, जिससे प्रदेश के किसी भी अनुदानित मदरसे में किसी पद पर कोई नियुक्ति प्रक्रिया नहीं चल रही है। उनका कहना है कि कुछ लोग मदरसे की प्रबंध कार्यकारिणी में कथित रूप से पदाधिकारी बनकर नियुक्ति कराने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया कि उक्त मदरसे की प्रबंध कार्यकारिणी विवादित है, जिसका प्रकरण उच्च न्यायालय इलाहाबाद में चल रहा है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने इस मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को समूचे प्रकरण से अवगत करा दिया है। साथ ही प्रधानाचार्य का कहना है कि उनके मदरसे में अभी कोई पद खाली नहीं है और न ही कोई वैधानिक रूप से नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। ऐसी स्थिति में जो लोग मदरसे में नियुक्ति के नाम पर धन उगाही की फिराक में हैं। वह पूर्ण रूप से फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। उनसे मदरसे का कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें