फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी की छुट्टियों में राहत नहीं, जनगणना कार्य में लगाए जाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में इस बार गर्मी की छुट्टियां शिक्षकों के लिए राहत भरी नहीं रहेंगी। ग्रीष्मावकाश में अधिकतर शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। इस वजह से इस बार परिषदीय विद्यालयों में महानिदेशक स्कूली शिक्षा कार्यालय से समर कैंप आयोजित नहीं किए जाने का निर्देश जारी हो गया है।
विज्ञापन

बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि अवकाश होने के बावजूद शिक्षकों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 22 मई से 20 जून तक जनगणना का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। प्रशासन द्वारा इसके लिए सभी कर्मचारियों को जनगणना कार्य में लगाया गया है, जिसमें सबसे बड़ी संख्या शिक्षकों की है।
उन्होंने बताया पिछले वर्ष परिषदीय विद्यालयों में बड़े स्तर पर समर कैंप आयोजित किए गए थे। बच्चों के लिए खेल, कला, संगीत, गतिविधि आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, पर इस बार भीषण गर्मी और जनगणना कार्य के कारण बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों पर समर कैंप को आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

-
शिक्षकों ने अवकाश में कार्य करने के बदले उपार्जित अवकाश मांगा
मेंहदावल। ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश को लेकर शिक्षक संगठनों में नाराजगी है। कई संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अवकाश के दौरान लगातार सरकारी ड्यूटी लेने से शिक्षकों को आराम का समय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सभी शिक्षकों को इसके बदले अर्जित अवकाश देने की मांग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें