फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संपत्ति हड़पने का आरोप, सात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के बटसरा गांव निवासी इरशाद अहमद खान ने अपने पिता स्व. सेराजुलहक खान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पिता की मौत के बाद बैंक खातों से रुपये निकाले जाने, बीमा पॉलिसियों में फर्जी तरीके से क्लेम करने, संपत्तियों पर कब्जा करने और चिकित्सीय अभिलेख गायब करने का आरोप लगाया है। बखिरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए प्रार्थनापत्र के मुताबिक, सेराजुलहक खान की 25 दिसंबर 2020 को गोरखपुर से घर लौटते समय वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय वाहन में उनके भाई महमूदुलहक खान और चालक जमालुद्दीन मौजूद थे। इरशाद का आरोप है कि पिता की मौत की सूचना उन्हें जानबूझकर नहीं दी गई।
इरशाद के अनुसार, मौत के बाद उनकी बहन और चिकित्सक बहनोई ने मृत्यु का कारण और मेडिकल रिपोर्ट मांगी तो पिता की दूसरी पत्नी राशिदाबानो ने सभी कागजात जला देने की बात कही। बाद में घर के बाथरूम के छज्जे पर कुछ मेडिकल रिपोर्ट मिलीं। बहन ने उनकी फोटो खींचकर इरशाद को भेज दी और रिपोर्ट अपने बैग में रख ली। आरोप है कि मुंबई जाते समय बैग से रिपोर्ट गायब हो गई। इरशाद ने आशंका जताई कि साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से रिपोर्ट गायब कराई गई।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि उपलब्ध रिपोर्ट में मृतक की स्थिति सामान्य दर्शाई गई थी और कुछ दवाओं का भी उल्लेख था। इरशाद का आरोप है कि पर्याप्त आर्थिक संसाधन होने के बावजूद उनके पिता का इलाज छोटे सरकारी अस्पताल और स्थानीय मेडिकल स्टोर से कराया जाता था। उनका दावा है कि ऐसा जानबूझकर किया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें