फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज न मिलने पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Tue, 30 Apr 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया गांव का मामला
विज्ञापन

- भाई की तहरीर पर पांच ससुरालियों के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया गांव में दहेज न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप ससुरालियों पर लगा है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मेंहदावल क्षेत्र के जमुहरा गांव निवासी सुनील ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन राधिका साहनी की शादी दस वर्ष पूर्व धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया गांव निवासी महेंद्र साहनी के साथ हुई थी। ससुरालवाले बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार गांव वालों के सामने समझौता भी हुआ था। इसके बाद भी ससुरालवाले आदत से बाज नही आए। 27 अप्रैल को दोपहर 2:45 बजे सूचना मिली की बहन की मौत हो गई है। बहन के ससुराल हरैया जाने पर देखा तो बहन का शव फर्श पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बहन को उसके पति महेंद्र, ससुर, सास, ननद व जेठानी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर बहन ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें