संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के औद्योगिक आस्थान में सुबह 100 केबीए का ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके कारण इस क्षेत्र के करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विद्युत कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को बदला। ऐसे में करीब चार घंटे बाद लोगों को राहत मिल सकी। अवर अभियंता अमित सिंह ने बताया कि सुबह के समय ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे बदल दिया गया और आपूर्ति बहाल कर दी गई है।