फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुकदमे के आरोपी को थाने में लाकर पीटने का आरोप

Tue, 08 Jul 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। मारपीट के एक मामले में मुकदमे के आरोपी से बहस हो जाने के बाद धर्मसिंहवा थाने के दरोगा ने आरोपी को थाने पर लाकर पिटाई की और शांतिभंग में पाबंद कर न्यायालय भेज दिया। पीड़ित ने मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ एसपी से मिलकर प्रकरण की शिकायत की है।
विज्ञापन

जमया गांव निवासी इंद्रजीत का आरोप है कि 5 जुलाई को गांव के एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने केस दर्ज कराया। थाने पर तैनात दरोगा घटनास्थल का मौका मुआयना करने 6 जुलाई को जमया गांव गए हुए थे। इसी बीच आरोपी इंद्रजीत की दरोगा से कुछ कहा सुनी हो गई, जो कि दरोगा को रास नहीं आया। आरोप है कि दरोगा ने थाने से कुछ अन्य पुलिस कर्मियों को बुलाकर मुकदमे के आरोपी इंद्रजीत को पकड़कर थाने ले आए और पट्टे से उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें