फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी के दफ्तर में जड़ा ताला

Tue, 08 Jul 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय हरिहरपुर।
विज्ञापन
महुली/हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में तैनात अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार ने नगर पंचायत अध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

वह इस बात से नाराज थे कि वह जिन फाइलों पर हस्ताक्षर कराना चाहते थे, उसपर मैंने हस्ताक्षर नहीं किया, जिसके बाद उन्होंने अपने लोगों के जरिए कार्यालय में ताला लगवा दिया। नगर पंचायत की अध्यक्ष पूजा सिंह परिहार ने आरोप लगाया है कि नगर अध्यक्ष ने कुछ पुरानी फाइलों पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास सोमवार को किया था।
मैंने ऐसा नहीं किया, इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के इशारे पर वहा मौजूद कुछ लोगों ने अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में ताला बंद कर दिया। जिससे वह जिले पर लौट गईं। मामले की लिखित शिकायत डीएम से करने के बाद मंगलवार को छुट्टी लेकर घर चली गईं और कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर में तैनात अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव का पिछले महीने स्थानांतरण होने के बाद पिछले सप्ताह ही गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत सहजनवां में तैनात अधिशाषी अधिकारी पूजा सिंह परिहार को नगर पंचायत हरिहरपुर में तैनात किया गया है। सोमवार को उनका कार्यालय में पहला दिन था। तभी नगर पंचायत अध्यक्ष के एक कर्मचारी ने अध्यक्ष के घर पहुंचकर पुराने फाइल पर हस्ताक्षर करने की बात कही।
इस बात पर अधिशासी अधिकारी ने उनके घर जाने से इन्कार कर दिया। फाइलों पर हस्ताक्षर करने से भी मना कर दिया। इसके बाद ही यह सारी घटना हुई। इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें