संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के नेबुआ नौरंगिया गांव के पास गाड़ी रोककर मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दुष्यंत कुमार निवासी भीटी हरदो थाना महुली ने बताया कि तीन सितंबर को सुबह में 11 बजे वह अपने निजी काम से खलीलाबाद जा रहे थे। रास्ते में नेबुआ नौरंगिया के पास गांव के ही विपक्षी शिवम कुमार उर्फ दीपक, घनश्याम और सुग्रीम गाली रोककर काफी मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।