फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अखिलेश घोषणा करें कि मुस्लिम समाज से बनाएंगे सीएम

Thu, 08 May 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
परसौना गांव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर परिजनों से बात करते हुए
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव का मुस्लिम प्रेम रह-रहकर उमड़ आता है। वक्फ बोर्ड पर वह गलत बयानी करते हैं और खुद को मुस्लिम समुदाय का हितैषी साबित करने का प्रयास करते हैं। अगर उन्हें इतना ही मुस्लिम प्रेम है तो वह घोषणा कर दें कि अगले विधानसभा चुनाव में सीएम पद के लिए कोई मुस्लिम चेहरा घोषित करें।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री महुली क्षेत्र के परसौना गांव में सड़क हादसे में मारे गए एक किशोर व एक युवक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश के खिलाफ नापाक इरादे रखने वालों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। आज यह साबित हो गया है कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में है। उन्होंने कहा कि जातिगणना कराकर कुछ लोग जातिवाद को बढ़ावा देना चाहते थे, लोगों को बरगला रहे थे लेकिन जातिगणना की घोषणा करके केंद्र सरकार ने उनके पाले से गेंद छीन ली है।
उन्होंने कहा कि वक्फ कानून मामले में विपक्षी दल आमजन को गुमराह कर रहे हैं। अफवाह फैलाई जा रही है कि वक्फ की जमीन पर भाजपा कब्जा करनी चाहती है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2027 में एक बार फिर से यूपी में एनडीए की सरकार बनेगी जिसकी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट है। इस दौरान उन्होंने अपने लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें