फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Fri, 23 Feb 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता भवन निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण शुक्रवार को जिले के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं के कार्य नहीं करने से वादकारी निराश होकर घर लौट गए।
सुबह अधिवक्ताओं के दोनों संगठनों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू न किए जाने, दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता भवन निर्माण नहीं होने और परिसर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करेंगे। निर्णय लेने के बाद दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, महामंत्री चतुर जी शुक्ल, जनपद बार अध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रणजीत चौधरी, विजय कुमार सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें