मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी घर से लापता
धनघटा। एक सप्ताह पूर्व मां की डांट से क्षुब्ध होकर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर से कहीं चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परेशान महिला ने बृहस्पतिवार को थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पीड़ित मां ने बताया कि उसके पति रोजगार के लिए बाहर गए हैं। वह घर पर अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। 24 मार्च को पढ़ाई के लिए बेटी को डांट दिया। उसी वजह से बेटी घर से कहीं चली गई। तभी से आज तक घर नहीं लौटी। बेटी के साथ तमाम तरह की अनहोनी की आशंका से मां परेशान है। एसओ विनय पाठक ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद