फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एडीएम का निर्देश, शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह हो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर आईजीआरएस, कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एडीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान एडीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्यादा संख्या में शिकायतकर्ता की असंतुष्टि का फीडबैक यह दर्शाता है कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का अभाव है और निस्तारण के समय शिकायतकर्ता का पक्ष नहीं लिया गया अथवा शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें, जिससे संतुष्टि का फीडबैक बेहतर मिले। विभागीय अधिकारी विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
एडीएम ने राजस्व संग्रह व कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टांप शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, वन विभाग, सिंचाई एवं नलकूप, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मंडी समिति, बाट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुए समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अपर एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम न्यायिक राजकुमार, एसडीएम धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, तहसीलदार खलीलाबाद अनुराग यादव, तहसीलदार धनघटा प्रतिमा मौर्या, डीआईओएस उपेंद्र कुमार, सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त सतीश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें