फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने साधु को लौटाई पुस्तक, समझाया राष्ट्रपति का प्रोटोकाल

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में साधू हरिशचंद दास को पुस्तक वापस करते एडीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एडीएम ने साधु को लौटाई पुस्तक, समझाया राष्ट्रपति का प्रोटोकाल
विज्ञापन

साधु ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की
संतकबीरनगर। सोमवार को साधु ने एसपी से पुलिसकर्मियों की शिकायत की। बाद में साधु एडीएम कार्यालय पहुंच गया। एडीएम ने साधु को उसकी पुस्तक लौटाई और राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के बारे में समझाया। साधु ने कहा यदि उसकी फरियाद अनसुनी की गई तो वह राष्ट्रपति भवन तक मामले को पहुंचाएंगा।
साधु हरिश्चंद दास ने बताया कि वह हरपुर मठ के महंत हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका पास बना था। उसकी इच्छा थी कि वह अपनी रचित पुस्तक राष्ट्रपति को भेंट करता, लेकिन कबीर चौरा से ही पुलिस उसे रविवार सुबह बहाने से कोतवाली उठा ले गई। इस वजह से वह राष्ट्रपति को अपनी पुस्तक भेंट नहीं कर पाया। सुबह से शाम तक कोतवाली के चबूतरे पर बैठा रहा। बाद में पुलिस ने समझा कर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधु ने बताया कि सोमवार को उसने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने उसकी पुस्तक लौटा दी। उन्होंने कहा कि उसे कोतवाली ले जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह राष्ट्रपति भवन तक गुहार लगाएगा। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के मिलने का कार्यक्रम जब नहीं था, तो साधु को कैसे मिलने दिया जाता। राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के अनुसार की कार्यक्रम कराया गया। साधु को उसकी पुस्तक लौटा दी गई। साधु संतुष्ट हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें