धनघटा। छपरा मगर्बी गांव निवासी किसान ने लेखपाल पर वरासत के दौरान नाम और पता में गड़बड़ी करने और अब सुधार के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र साैंपा है।
सतिराम पुत्र रामदेव का कहना है कि उनके पिता रामदेव की मौत के बाद विरासत के जारिए सतिराम का नाम खतौनी में दर्ज हुआ। खतौनी को कंप्यूटर में फीड करने के दौरान हल्का लेखपाल ने सतिराम के नाम की जगह सुंदर नाम दर्ज करवा दिया। इतना ही नहीं पता छपरा मगरबी की जगह चपरा पूर्वी लिखवा दिया। आरोप ह ैकि सुधार के लिए लेखपाल से कहा जा रहा है तो वह उसके बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
एसडीएम अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि इस तरह का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जिसका जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद