हत्या के प्रयास का आरोपी भेजा गया जेल
संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने सोमवार को हत्या के प्रयास के मामले में वांछित को गिरफ्तार किया। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि सांखी के रहने वाले आरोपी ने सात दिसंबर को अपने ही गांव के जितेंद्र के ऊपर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया था। गले में चोट लगने से घायल की हालत गंभीर बता कर जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। घायल के भाई ने आठ दिसंबर को आरोपी पंकज कुमार निवासी सांखी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
तमंचा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने सोमवार को तमंचा और कारतूस के साथ युवक को ऊंचहरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान सेराज निवासी साफियाबाद थाना दुधारा के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में सीएस एक्ट का केस दर्ज है। इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। ब्यूरो