फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ता को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-बहन के विरोध करने पर उसे भी अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के हावपुर भड़ारी गांव निवासी एक अधिवक्ता ने गांव के अनूप सिंह पर जातिसूचक गालियां देने, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित अधिवक्ता विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिवक्ता के अनुसार, 19 अक्तूबर को दोपहर करीब 3:15 बजे वह अपने घर से भड़ारी मुख्य चौराहे पर स्थित एक कंप्यूटर की दुकान पर आरटीआई आवेदन के लिए वाटरमार्क लेने जा रहे थे। इसी दौरान विष्णु चाउमीन, मोमो और बर्गर की दुकान के सामने मौजूद अनूप सिंह ने उनके अधिवक्ता होने पर टिप्पणी की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मौके पर मौजूद उनकी बड़ी बहन रमावती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें भी अपशब्द कहे और अपमानित किया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि संबंधित व्यक्ति पहले भी उनसे अभद्र व्यवहार कर चुका है। वह उन्हें और उनकी जाति के अन्य लोगों को गालियां देता है तथा विरोध करने पर जान से मारने और शव गायब करने की धमकी देता है। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें