फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर : दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा में लाठी से करतब दिखाते समय गिरे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, मौत

Thu, 22 Oct 2026 11:22 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर

सार

परिजन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि 12-13 साल पहले उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी लेकिन इसके बाद उन्हें कोई समस्या नहीं थी।
विज्ञापन
करतब दिखाते पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोहरतगढ़ नगर में बुधवार रात दुर्गा मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान लाठी से करतब दिखाते समय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व पूर्व प्रधान श्याम सुंदर चौधरी (55) की मौत हो गई। वह गड़ाकुल स्थित अपने आवास के सामने अखाड़े में करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान अचानक लड़खड़ाकर औंधे मुंह गिर पड़े। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार रात कस्बे में दुर्गा मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसमें शामिल अखाड़े में युवा और अन्य लोग लाठीबाजी सहित विभिन्न करतब दिखा रहे थे। हर साल की तरह श्याम सुंदर चौधरी भी अपने आवास के सामने लाठी से करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े। कुछ लोगों ने तेज आवाज में बज रहे डीजे के कंपन के बीच उनके लड़खड़ाने की चर्चा की, हालांकि उनकी मौत का डीजे की आवाज से कोई संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।

परिजन ने कुछ भी कहने से इनकार किया
परिजन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि 12-13 साल पहले उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी लेकिन इसके बाद उन्हें कोई समस्या नहीं थी। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। शव उन्हें साैंप दिया गया है। कस्बे में शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें