फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएसए कार्यालय का लेखा बाबू 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 12:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शरदेंदु को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन
- वेतन विसंगति ठीक करने के नाम पर मांगा था घूस, गोरखपुर का रहने वाला है आरोपी बाबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
वेतन विसंगति ठीक करने के लिए 50 हजार रुपये घूस लेते बीएसए कार्यालय में तैनात लेखा बाबू को शुक्रवार को बस्ती की एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। टीम ने लेखा बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नैनाझाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णचंद ने एंटी करप्शन टीम से बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग के बाबू शरदेंदु पुत्र रामनरेश निवासी रामप्रीत चौक, थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के खिलाफ वेतन विसंगति ठीक करने के लिए 50 हजार रुपये घूस मांगने की शिकायत की थी। उसके बाद टीम ने अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में बाबू को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बिछाया। टीम ने शुक्रवार को शिकायतकर्ता प्रभारी प्रधानाध्यापक को रुपये के साथ बाबू के कार्यालय में भेजा। टीम ने भी कार्यालय की घेराबंदी कर ली। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने जैसे ही 50 हजार रुपये लेखा कार्यालय के बाबू को दिये, वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ बाबू को दबोच लिया। इसके बाद टीम बाबू को अपने साथ कोतवाली लेकर खलीलाबाद पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें