फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की चपेट आई बाइक, दो की मौत, पांच घायल

Mon, 12 Jun 2023 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

पिपरहिया चौराहे के पास चार पहिया वाहन बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद घायल चीखने-चिल्लाने लगे। चार पहिया वाहन में सवार सूरज (25 ) निवासी लक्ष्मीपुर और रागिनी (5) निवासी सेवतरी थाना परसा मलिक की मौत हो गई। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पिपरहिया चौराहे के पास चार पहिया वाहन की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार की 10:30 बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पिपरहिया चौराहे के पास चार पहिया वाहन बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद घायल चीखने-चिल्लाने लगे। चार पहिया वाहन में सवार सूरज (25 ) निवासी लक्ष्मीपुर और रागिनी (5) निवासी सेवतरी थाना परसा मलिक की मौत हो गई। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: डंफर में भिड़ी कार, फाइनेंस कंपनी के रीजनल सेल्स हेड की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दिनेश कुमार, सुरेंद्र, दीपक कुमार, श्याम विहारी, घुल्लुर निवासी लक्ष्मीनगर को गंभीर रूप से घायल हो गए। रतनपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें