फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण व पॉक्सो एक्ट के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने गांव की किशोरी का अपहरण कर महाराष्ट्र लेकर चला गया था।
विज्ञापन

आरोपी किशोरी पर शादी का दबाव बना रहा था। किशोरी जब नहीं मानी तो दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। छह जून को सर्विलांस टीम की ओर से लोकेशन की उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदार के घर छापा मारा था। जहां किशोरी मिल गई थी।
पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया था। पुलिस ने अपहृता किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को सतगुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें