संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई जा रही है। इस अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान कुल 310 लोगाें की आभा आईडी बनाई गई है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगाें की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, नाथनगर, पौली व हैंसर बाजार में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक आभा आईडी बनाएं, ताकि लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद