फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 716 लोगों की आभा आईडी

Thu, 10 Apr 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 716 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ ने इस अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए आभा आईडी बनाया जा रहा है। इसके तहत बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, नाथनगर, पौली और हैंसरबाजार, सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि दस्तक अभियान के दौरान प्रतिदिन अधिक से अधिक आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें