संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 613 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। इस अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि इसमें और तेजी लाएं।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, सांथा और बेलहर कला में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद