संतकबीरनगर। पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन कर प्रभावी पैरवी के वजह से न्यायालय एएसजे, एसपीजे पाॅक्सो एक्ट के कोर्ट ने थाना बखिरा पर पंजीकृत अभियोग के मामलें में अभियुक्त मसहूर, मुख्तार अली, इंसाफ अली निवासी भानपुर माफी को एससीएसटी के अपराध में चार वर्ष का सश्रम कारावास व तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भी उक्त लोगों को भुगतना होगा। संवाद